सिमडेगा, मार्च 10 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। मुख्यमंत्री ट्रैक्टर वितरण योजना के अंतर्गत महिला स्वयं सहायता समूहों के बीच ट्रैक्टर एवं कृषि यंत्रों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में विधायक भूषण बाड़ा, विधायक बिक्सल कोंगाड़ी, विधायक सुदीप गुड़िया, डीसी कंचन सिंह, डीडीसी दीपांकर चौधरी उपस्थित थे। मौके पर अन्य अतिथियों की उपस्थिति में लाभुक समूहों को ट्रैक्टर प्रदान किया गया। बताया गया कि योजना के अंतर्गत लगभग 10 लाख रुपये का पैकेज उपलब्ध कराया गया। जिसमें महिला स्वयं सहायता समूहों को ट्रैक्टर पर 50 प्रतिशत अनुदान तथा सहायक कृषि यंत्र जैसे रोटावेटर, कल्टीवेटर एवं केज व्हील पर 80 प्रतिशत अनुदान प्रदान किया गया। आधुनिक युग में कृषि यांत्रिकीकरण का विशेष महत्व है। ट्रैक्टर एवं उससे संचालित सहायक कृषि यंत्रों के उपयोग से कृषि कार्यों में मजदूरों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.