जौनपुर, मार्च 16 -- शाहगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पालिका परिषद में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर चल रहे नारी लीडर स्वच्छता कार्यक्रम के तहत महिला स्वच्छता कर्मियों को सम्मानित किया गया। आठ मार्च से 14 मार्च तक चले इस कार्यक्रम में शहर की स्वच्छता व्यवस्था में योगदान देने वाली महिला कर्मियों को सम्मान पत्र दिया गया। नगर पालिका अध्यक्ष रचना सिंह के मार्गदर्शन और अधिशासी अधिकारी प्रदीप गिरी के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में महिला सफाई कर्मियों को लीडर स्वच्छता सम्मान पत्र देकर उनका उत्साह बढ़ाया गया। अधिकारियों ने महिला कर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि शहर की साफ-सफाई में उनका महत्वपूर्ण योगदान है। इस दौरान नगर पालिका परिसर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम ने महिला स्वच्छता कर्मियों के लिए निःशुल्क स्वास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.