महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में 87 प्रतिभागियों ने ट्रायल दिया
चम्पावत, जून 20 -- जगदीश राय, लोहाघाट। बालिका स्पोर्ट्स कालेज में प्रवेश के लिए राज्य के विभिन्न जिलों से आई 87 प्रतिभागी बालिकाओं ने ट्रायल दिया। चयन प्रक्रिया में खिलाड़ियों ने अपनी-अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। छमनियां चौड़ स्टेडियम में आयोजित ट्रायल में स्पोर्ट्स कालेज के प्रधानाचार्य मनोज शर्मा ने बताया कि ट्रायल में एथलेटिक्स के लिए 60, बैडमिंटन के लिए 15 और बॉक्सिंग के लिए 12 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि चयन प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए रविवार को स्कैनिंग टेस्ट आयोजित किया जाएगा। जिसके बाद फाइनल मेरिट सूची तैयार की जाएगी। यह ट्रायल खेल के क्षेत्र में मेधावी और प्रतिभाशाली बालिकाओं को बेहतर अवसर प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। ट्रायल के दौरान डॉ. पुष्कर सिंह, कुलदीप, प्रताप सिंह, निखिल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.