महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में माई हेल्थ माई प्राइड के तहत स्वास्थ्य शिविर लगा
चम्पावत, सितम्बर 27 -- चम्पावत। माय भारत के तत्वावधान में नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत के अंतर्गत संचालित 100 सप्ताह अभियान के तहत महिला स्पोर्ट्स कॉलेज छमनियां में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। अभियान के तहत स्वस्थ जीवनशैली, निवारक स्वास्थ्य देखभाल एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति युवाओं को जागरूक करने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम का आयोजन माय भारत चम्पावत के उप निदेशक शैलेश भट्ट के मार्गदर्शन में किया गया। स्वास्थ्य शिविर में डॉ. मनजीत सिंह एवं उनकी टीम के सदस्य शेखर सिंह एवं बिनू गहतौड़ी द्वारा छात्राओं का रक्तचाप परीक्षण एवं बेसिक हेल्थ स्क्रीनिंग की गई। साथ ही छात्राओं को स्वास्थ्य एवं पोषण, व्यक्तिगत स्वच्छता, स्वस्थ जीवनशैली एवं नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान की गई। यह भी पढ़ें- Roorki New...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.