आगरा, मार्च 24 -- नवरात्रि के अवसर पर मिशन शक्ति अभियान के तहत सोमवार को महिला स्कूटी रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से स्कूटी सवार महिलाओं ने विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। रैली कासगंज के मुख्य मार्गों से गुजरी। शासन के निर्देश पर एसपी ओमप्रकाश सिंह ने मिशन शक्ति अभियान फेज पांच के द्वितीय चरण का शुभारंभ किया। इस दौरान एसपी ने महिलाओं, बालिकाओं को सशक्त, स्वालंबी बनाने एवं वैचारिक, व्यवहारिक परिवर्तन लाने, विभिन्न महिला संबंधी हेल्पलाइन नंबरों के प्रचार प्रसार के लिए महिला स्कूटी रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली पुलिस लाइन से शुरू होकर राजकोल्ड चौराहा, पिंक बूथ चौकी सोरों गेट, बस स्टैण्ड, बारहद्वारी होते हुए शहर के मुख्य बाजारों से गुजरी। इस दौरान एसपी ने कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों का एक बड़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.