दरभंगा, मई 22 -- शेष नारायण झा,केवटी। थाना क्षेत्र के चकभवानी कोनहा निवासी जगदीश ठाकुर की पत्नी मुक्ता देवी से बदमाशों ने टेंपो में 70 हजार रुपये की छिनतई कर ली। विरोध करने पर बदमाशों ने उन्हें चलते टेंपो से नीचे फेंक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल अवस्था में स्थानीय लोगों ने उन्हें इलाज के लिए सीएचसी केवटी रनवे में भर्ती कराया। बताया गया है कि बुधवार की देर शाम महिला अपने मायके छोटाईपट्टी निवासी एक व्यक्ति से सूद पर लिये गए रुपये लौटाने के लिए जा रही थीं। इसी दौरान केवटी अस्पताल के पास टेंपो पर वह सवार हुईं। यह भी पढ़ें- टेंपो चालक ने महिला से दुष्कर्म का किया प्रयास,पर्स छीना रैयाम थाना क्षेत्र के फुलकाही चौक के पास टेंपो में पहले से बैठे तीन युवकों ने उनके पास मौजूद 70 हजार रुपये छीनने का प्रयास किया। विरोध करने पर बदमाश...