महिला से 30 हजार की हुई छिनतई
बगहा, मई 8 -- रामनगर। नगर के भगत सिंह चौक के समीप उचक्कों ने शुक्रवार को दिनदहाड़े एक महिला से 30 हजार रुपये छीन लिए और मौके से फरार हो गए। पीड़ित महिला ने थाने में पहुंचकर इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी के अनुसार, बेलवा मोकरी गांव निवासी चन्द्रभान यादव की 45 वर्षीय पत्नी रमिता देवी शुक्रवार को अपनी दयादीन मिन्ता देवी के साथ भगत सिंह चौक स्थित पंजाब नेशनल बैंक की रामनगर शाखा में पैसा निकालने आई थीं। बैंक से 30 हजार रुपये निकालकर जैसे ही दोनों महिलाएं बाहर निकलीं, पहले से घात लगाए उचक्कों ने रमिता देवी के हाथ से रुपयों का थैला झपट लिया। पीड़िता ने बताया कि घटना इतनी तेजी से हुई कि वे कुछ समझ पातीं, तब तक उचक्के भीड़ का फायदा उठाकर भाग निकले। शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। उचक्कों की संख्या दो बताई गई हैं।घट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.