देवरिया, मई 4 -- सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। सलेमपुर क्षेत्र में मोबाइल के जरिए ऑनलाइन भुगतान ऐप का दुरुपयोग कर लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, देवरिया के आदेश पर चार आरोपितों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। यह भी पढ़ें- चार पर जालसाजी व धोखाधड़ी का केस दर्ज घटना का विवरण वार्ड नम्बर छह मझौलीराज निवासी साजिदा खातून पत्नी शहबाज उर्फ असलम ने दिए तहरीर में कहा है कि उसके पड़ोसी जाहिद खान और उसके परिवार ने सुनियोजित साजिश के तहत उसके बैंक खाते से कुल 2,93,400 रुपये ट्रांसफर कर लिए। पीड़िता के पति विदेश में रहते हैं और खाते में पैसे भेजते थे, जिसकी जानकारी आरोपितों को थी। यह भी पढ़ें- बुजुर्ग महिला के खाते से 14,600 रुपये ट्रांसफरधोखाधड़ी का तरीका आरोप है कि 24 अगस्त 2025 से 8 सितंबर...