महिला से 14 हजार लेकर थमा दिया कागज की गड्डी
कौशाम्बी, मार्च 10 -- सैनी के बीओबी की शाखा गुलामीपुर में सोमवार को रुपया निकालने पहुंची महिला को युवकों ने झांसा देकर उसकी नकदी उड़ा दी। महिला से 14 हजार लेकर उसको कागज की गड्डी थमा दी। घर पहुंचने पर महिला को इसकी जानकारी हुई। महिला की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। ननसैनी गांव की सविता देवी पत्नी मनोज कुमार का गुलामीपुर में स्थित बैंक आफ बड़ौदा में खाता है। सोमवार को सविता देवी अपने खाता से रुपया निकालने गई थी। वह बैंक पहुंची। पैसा निकालने का फॉर्म भरने जा रही थी, तभी एक युवक वहां पहुंचा। उसने उसका फॉर्म भरना शुरू किया। सविता ने खाते से 14 हजार रुपये निकाले। इसके बाद वह बैंक के बाहर आई। पीछे-पीछे युवक भी आया। उसका एक दूसरा साथी भी था। काली पन्नी महिला को देते हुए कहा कि यह रुपया वह अपने खाते में जमा कर ले। उन्हें दिल्ली जाना है। ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.