मुजफ्फरपुर, अगस्त 2 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। समस्तीपुर के ताजपुर के भैरोखड़ा गांव निवासी रंजू देवी से 13.30 लाख की ठगी मामले में गिरफ्तार पारू के गोसाई टोला निवासी मो. शमशाद व पटना के प्रिंस कुमार की कुंडली पुलिस खंगाली रही है। समस्तीपुर साइबर थाने की पुलिस ने शनिवार को पूछताछ के बाद दोनों को कोर्ट में पेश किया। यहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

ठगी का तरीका पुलिस की माने तो मो. शमशाद ने पीड़िता से सोशल साइट के जरिए जान-पहचान बढ़ाई। उसने खुद को लंदन का एनआरआई बताया था। बीते अप्रैल महीने में आरोपित ने महिला को विदेश बुलाने का झांसा दिया और पासपोर्ट बनवाने के नाम पर दिल्ली आने को कहा। इसके बाद शातिर ने दिल्ली एयरपोर्ट पर खुद के अपहरण का झूठा नाटक रचा और महिला से 13.30 लाख रुपये की ठगी कर ली। राशि वसूलने के बाद शमशाद ने महिला का ...