प्रयागराज, जून 14 -- प्रयागराज। जमीन बेचने और रजिस्ट्री कराने का झांसा देकर 11.50 लाख रुपये हड़पने और रकम वापस मांगने पर मारपीट और धमकी देने का मामला सामने आया है। आईजीआरएस पर की गई शिकायत के आधार पर जांच के बाद करेली पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कसारी मसारी निवासी रेशमा पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि करेली निवासी अतीक अहमद सिद्दीकी, अतीक का बेटा, मोहम्मद खालिद, मोहम्मद अकरम और एक दलाल ने मिलकर बक्शी मोढ़ा रोड स्थित जमीन का सौदा कराने का भरोसा दिलाया। आरोपितों ने जमीन पर पिलर लगवाकर उसे पूरी तरह वैध बताते हुए सौदा तय कराया। यह भी पढ़ें- प्लॉट बेचने का झांसा देकर आईपीएस के पिता से 2.27 करोड़ की ठगी पीड़िता के पति ने करीब दस दिनों के भीतर विभिन्न ऑनलाइन माध्यमों से 9.50 लाख रुपये और दो लाख रुपये नकद आरोपितों को द...