हरदोई, जनवरी 1 -- हरपालपुर। अरवल थाना क्षेत्र के चौंसार गांव में साइबर ठगों ने एक महिला के बैंक खाते से 1 लाख 4 हजार रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित महिला के पति की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित राजीव कुमार ने बताया कि उनकी पत्नी रामदेवी का इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की बिलग्राम शाखा में खाता है। खाते से 8 दिसंबर को 48 हजार और 9 दिसंबर को 56 हजार दो अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए निकाल लिए गए। हैरानी की बात है कि इन लेनदेन की कोई जानकारी खाताधारक को नहीं थी और न किसी प्रकार की अनुमति दी गई थी, जब खाते की जानकारी सामने आई तो परिजन परेशान हो गए और मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात साइबर ठग के खिलाफ धोखाधड़ी एवं आईटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। अरवल थाना प्रभारी अमित सिंह ने बताय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.