इटावा औरैया, अप्रैल 6 -- भरथना। ब्रजराज नगर निवासी जयदेवी पत्नी रामऔतार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 3 अप्रैल की शाम वह मोतीगंज से घर लौट रही थीं। सराय रोड पर दो अज्ञात लोगों ने रास्ता पूछने के बहाने उन्हें रोक लिया और बातचीत के दौरान उनके कुंडलों की कीमत पूछी। आरोपियों ने ज्यादा पैसे देने का लालच देकर महिला को अपने साथ ले लिया और जवाहर रोड के पास कुंडल उतरवा लिए। बदले में थैला देकर भाग गए। घर पहुंचकर थैला खोलने पर उसमें कागज निकले। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.