भागलपुर, मई 21 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। महिला से सोने की चेन छिनतई के मामले में 24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ कोई ठोस सुराग नहीं लगा है। धुंधले सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय गुप्तचर से खास जानकारी नहीं मिली है। अब पुलिस टावर डंप डेटा का इंतजार कर रही है। घटना में बिना नंबर प्लेट की बाइक का इस्तेमाल हुआ है। दो बाइक सवारों के अलावा एक पैदल शख्स की भी भूमिका संदिग्ध है, क्योंकि फुटेज में घटना से तुरंत पहले एक संदिग्ध को घटनास्थल के आसपास देखा गया है। बता दें कि बीते मंगलवार की सुबह जगन्नाथ साह सुरी लेन में महिला के गले से सोने की चेन झपटी गई थी। पीड़िता सरिता बाजोरिया, चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष श्रवण बाजोरिया की पत्नी हैं। तातारपुर थानेदार ने बताया कि फुटेज से कोई ठोस जानकारी नहीं मिली है। टावर डंप डेटा के आने का इंतजार किया जा रहा है। संभ...