महिला से सोने की चेन झपटी
फरीदाबाद, मार्च 18 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। बाइक सवार दो झपटमार युवक सुबह की सैर करने के दौरान एक महिला से सोने की चेन झपट ले गए। खेड़ी पुल थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने यहमामला सेक्टर-85 निवासी नीलम पांडेय की शिकायत पर दर्ज किया है। पीड़ित ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 6:15 बजे वह अपनी पोती के साथ सुबह की सैर कर रही थीं। जब वह अपने घर के पास पहुंचीं तो तभी दो युवक बाइक पर आए और उनके गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसने एक बदमाश को पकड़ने की कोशिश की, जिससे उसकी शर्ट की जेब भी फट गई, लेकिन आरोपी भागने में सफल हो गया। झपटी गई चेन का वजन डेढ़ तोले से ज्यादा था। बदमाश को पकड़ने के दौरान उसके गले पर हल्की चोट भी लग गई। खेड़ी पुल थाना पुलिस ने पीड़ित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.