देवघर, अप्रैल 9 -- देवघर, प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के जटाही में महिला से सोने के चेन छिनतई मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विभिन्न स्तरों पर जांच कर रही है। बताया जाता है कि 7 अप्रैल को हुई घटना में अपाचे बाइक सवार दो बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी महिला को निशाना बनाया था। बदमाश खुद को कंपनी कर्मी बता बर्तन साफ करने वाला पाउडर या लिक्विड देने के बहाने पहुंचे थे। जैसे ही महिला ने सामान लेने से इंकार किया, दोनों ने अचानक हमला कर गले से सोने की चेन और कान के जेवर छीन लिए और फरार हो गया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया था। पीड़िता के अनुसार छीने गए जेवर की कीमत करीब 1 लाख 80 हजार रुपए है। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटे, लेकिन तब तक अपराधी बाइक से भाग चुके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.