हरदोई, मई 15 -- सुरसा। ग्राम चौकीपुरवा, थाना देहात कोतवाली निवासी साधना ने थाना सुरसा में तहरीर देकर दो अज्ञात बाइक सवार युवकों पर सोने का झाला चोरी करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार 18 अप्रैल को दोपहर करीब तीन बजे वह बिलग्राम में रिश्तेदारी में आयोजित चुटिया कार्यक्रम से अपने बच्चों के साथ घर लौट रही थीं। रास्ते में ढोलिया फार्म के पास बच्चों को पेशाब कराने के लिए रुकीं। इस दौरान उनका बैग वाहन पर ही रखा हुआ था। इसी बीच बाइक पर सवार दो युवक वहां पहुंचे। रास्ता पूछने के बहाने बातचीत करने लगे। आरोप है कि इसी दौरान मौका पाकर दोनों युवकों ने बैग में रखा सोने का एक झाला चोरी कर लिया। जब साधना बच्चों को लेकर वापस लौटीं और बैग की जांच की तो एक कान का झाला गायब मिला। तब तक दोनों युवक मौके से फरार हो चुके थे। घटना के बाद पीड़िता ने थाना सुर...