अमरोहा, मार्च 17 -- मंडी धनौरा। घर में घुसकर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने के आरोप में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली पीड़ित महिला का आरोप है कि कुछ माह पूर्व जब वह घर में अकेली थी तो उसी समय गांव के ही दो युवक घर में घुस आए व तमंचे के बल पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता का कहना है कि पुलिस से शिकायत करने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई, जिसके बाद उसे न्यायालय की शरण लेनी पड़ी। न्यायालय के आदेश पर अब पुलिस ने आरोपी अकरम व रिफाकत के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक अमरपाल सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.