मथुरा, अप्रैल 9 -- नौहझील थाना क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। घटना दिसंबर माह की है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पीड़िता के अनुसार गांव के ही तीन नामजद युवक उस पर बुरी नजर रखते थे। पिछले वर्ष 29 दिसंबर की रात करीब 11:30 बजे इस वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता के घर का मुख्य दरवाजा टूटा हुआ था, जिसका फायदा उठाते हुए तीनों आरोपी अंदर घुस आए। आरोपियों ने उसे दबोच लिया और तमंचा दिखाकर शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद तीनों ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। विवाहिता की चीख-पुकार सुनकर जब उसके परिजन मौके पर पहुंचे, तो आरोपी उन्हें और बच्चों को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस ने उसकी रिप...