फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 27 -- कायमगंज, संवाददाता। तहसील में तैनात एक महिला लेखपाल ने अपने साथी लेखपाल पर छेड़छाड़, अभद्रता और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कानपुर नगर निवासी एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह वर्तमान में तहसील में लेखपाल के पद पर तैनात हैं। आरोप लगाया कि साथी लेखपाल दीपक कुमार निवासी झींझक, कानपुर देहात उन्हें काफी समय से परेशान कर रहा है। पीड़िता के अनुसार एक मई को नगर के एक स्कूल परिसर में आरोपित ने उनका हाथ पकड़ लिया और छेड़छाड़ की। किसी तरह वह मौके से निकलकर बचीं। आरोप है कि इसके बाद आरोपित ने अश्लील इशारे कर अभद्रता की। महिला लेखपाल का कहना है कि आरोपी फोन पर भी भद्दी गालियां देता है। विरोध करने पर आरोपी ने उन्हें और...