गाज़ियाबाद, अप्रैल 12 -- गाजियाबाद, योगेंद्र सागर। साइबर अपराधियों ने शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर महिला से 16.41 लाख रुपये ठग लिए। साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वसुंधरा सेक्टर-18 स्थित एपेक्स द फ्लोरस सोसाइटी में रहने वाली 54 वर्षीय अंशिका जैन ने साइबर क्राइम थाने में दर्ज कराई शिकायत में बताया कि 22 फरवरी 2026 को उन्हें एक अनजान नंबर के जरिए व्हाट्सऐप ग्रुप में जोड़ा गया। ग्रुप में मौजूद लोगों ने खुद को शेयर मार्केट विशेषज्ञ और कंपनी प्रतिनिधि बताते हुए निवेश पर रोजाना मोटा मुनाफा दिलाने का दावा किया। ठगों ने एक प्रोफेशनल दिखने वाली वेबसाइट का लिंक भेजकर लॉगिन कराया, जहां निवेश और मुनाफे के फर्जी आंकड़े दिखाए जाते थे। शुरुआत में कम रकम निवेश कराकर अच्छा रिटर्न दिखाया गया, जिससे उनका भरोसा बढ़ गया...