मैनपुरी, मार्च 25 -- क्षेत्र के कमलनेर मार्ग पर महिला से मारपीट और जेवर लूटने का मामला सामने आया है। किशनपुर मुर्गिया निवासी संगीता देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 24 मार्च को मायके नवादा से गांव लौट रही थीं, तभी रास्ते में धरमनेर निवासी कुछ लोगों ने अपने साथियों के साथ उन्हें रोक लिया। आरोप है कि दबंगों ने महिला के साथ मारपीट कर उनके कान के झाले, सोने की जंजीर और पेंडल लूट लिया। घटना के बाद पीड़िता न्याय की गुहार लेकर कुसमरा चौकी पहुंची, लेकिन यहां पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बजाय पीड़िता को ही फटकार लगाकर भगा दिया। पुलिस के इस रवैये से आहत पीड़िता ने एसपी से न्याय की गुहार लगाते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.