महिला से लूट का प्रयास करने वाले लुटेरों से मुठभेड़, गोली लगने से एक घायल
एटा, मई 16 -- महिला से लूट का प्रयास करने वाले लुटेरों से जैथरा, जसरथपुर पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पैर में गोली लगने से एक लुटेरा घायल हो गया। पुलिस ने दो लुटेरों को पकड़ा। पकड़े गए लुटेरों ने ही सत्संग से लौट रहे महिला के कान के कुंडल भी लूटे थे। लुटेरों से दो तमंचा, कारतूस, 3500 रुपये, एक बिना नंबर की बाइक बरामद हुई। घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। लुटेरों को जेल भेजा गया है। शुक्रवार रात को थानाध्यक्ष जैथरा रीतेश ठाकुर, थानाध्यक्ष जसरथपुर विजय सिंह टीम के साथ गांव धरौली रोड पर संदिग्ध की तलाश में वाहन चेकिंग कर रहे थे। बाइकसवार दो युवक आते दिखे। इन्हें पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया। पुलिस को दोनों बाइक सवार भागने लगे। पुलिस टीम ने बाइक सवारों का पीछा किया। पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरु कर दी। जवाबी फाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.