गोरखपुर, दिसम्बर 24 -- हरपुर-बुदहट, हिन्दुस्तान संवाद। हरपुर-बुदहट क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरसिंहां में पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने एक महिला को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। पुलिस चार लोगों पर केस दर्ज कर जांच कर रही है। ग्राम पंचायत बरसिंहां निवासी सुनीता देवी पत्नी रमेश यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 21 दिसंबर को वह घर से बाहर जा रही थीं। अभी वह गांव की गली के पास पहुंची थीं कि पुरानी रंजिश को लेकर गांव के राम उजागिर यादव, उसका बेटा सिंटू यादव और पत्नी शशिकला देवी तथा एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि सभी ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.