मेरठ, मई 10 -- परीक्षितगढ़ के गांव में महिला के साथ रेप और कातिलाना हमले की वारदात में अभी तक पुलिस आरोपियों को नहीं पकड़ पाई है। फिलहाल पुलिस ने चार लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। हालांकि पुलिस का दावा है कि महिला के साथ रेप नहीं किया गया। दूसरी ओर पीड़िता की हालत चिंताजनक बनी हुई है और अभी तक होश नहीं आया है। महिला के बयान होने के बाद ही पूरी घटना का खुलासा हो सकेगा।

महिला के ऊपर कातिलाना हमला परीक्षितगढ़ क्षेत्र के गांव में शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे एक महिला गांव के बाहर गोबर डालने के लिए गई थी। दोपहर 1 बजे तक महिला वापस नहीं आई तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। अर्धनग्न हालत में महिला रजवाहे के पास झाड़ियां में पड़ी मिली। उनके कपड़े अस्त व्यस्त पड़े थे और सिर पर किसी भारी धारदार हथियार से वार किया गया था। महिला को तुरंत ही अस...