बिल्ल्होर, दिसम्बर 18 -- घाटमपुर। घाटमपुर तहसील में सजेती सर्किल में तैनात कानूनगो को महिला से फोन पर पन्द्रह हजार रुपए मांगना महंगा पड़ गया। आडियो वायरल होने के बाद हुई जांच में एसडीएम अबिचल प्रताप सिंह ने कानूनगो के खिलाफ रिपोर्ट भेज दी तो एडीएम फाइनेंस ने उसे निलंबित कर दिया। बताया गया कि एक गांव निवासी महिला से कृषक दुर्घटना बीमा दिलाने के एवज में कानूनगो विशंभर नाथ वर्मा ने महिला से 15 हजार रुपये की मांग की थी। वायरल आडियो में महिला को कानूनगो तहसील मिलने को बुला रहा था जिसमें महिला ने कहा था कि अभी उसके पास 12 हजार रुपये का इंतजाम हुआ है। पूरा पैसों का इंतजाम होने के बाद वह आयेगी। तीन आडियो में लेनदेन के बाबत कई बातें हुईं थी जिससे सिद्ध हो रहा था कि कानूनगो महिला से रुपए मांग रहा है। आडियो वायरल होने के बाद एसडीएम ने कानूनगो को नोट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.