नोएडा, मार्च 18 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-58 थाने की पुलिस ने महिला का मोबाइल हैक कर 40 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और आपत्तिजनक तस्वीर वायरल करने की धमकी देने के आरोपी को कश्मीर के लाल बाजार के पास से बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बीते पांच सालों से फरार चल रहा था। आरोपी की पहचान कश्मीर के लाल बाजार निवासी 45 वर्षीय बिलाल गिलानी के रूप में हुई है। बिलाल के खिलाफ मथुरा के नौहझील और नोएडा के फेज-3 थाने में केस दर्ज है। आरोपी के खिलाफ शिकायत देने वाली महिला का आरोप है कि बिलाल गिलानी और उसके साथियों ने मिलकर धोखाधड़ी करके उसके रुपये हड़प लिए थे। इस संबंध में वर्ष 2020 में नौहझील थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसी मुकदमे को वापस लेने के लिए बिलाल लगातार दबाब डाल रहा था। उसने उसका फोन हैक किया और जान से मारने की धमकी, आपत्तिजनक...