आगरा, अप्रैल 12 -- एकता पुलिस ने छिनैती की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपितों की पहचान जयवीर निषाद ग्राम गुर्जा डौकी और जोगेंद्र निवासी बबलू खाना निबोहरा के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल, छीना गया मोबाइल और 2550 रुपये बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि कि घटना नौ अप्रैल की है। जब एक महिला शहीद नगर से ऑटो द्वारा अपने घर जा रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों ने नौफरी एनटीपीसी के पास ऑटो रुकवाने का इशारा किया। मौका पाकर महिला के हाथ से मोबाइल छीन कर भाग गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले के खुलासे के लिए टीमें लगाई थीं। 12 अप्रैल को सूचना पर तोरा चौकी क्षेत्र में बंबू रेसोर्ट के पास दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में दोनों आरो...