मथुरा, जून 22 -- थाना जमुनापार पुलिस ने ऑटो में बैठी सवारी से मोबाइल छिनैती करने की घटना में प्रकाश में आये दो युवकों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से मोबाइल कवर में रखी नकदी में से 13 सौ रुपये, आधार कार्ड और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद कर चालान किया। इनके साथी की तलाश की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक जमुनापार विदेश कुमार त्यागी ने बताया कि शनिवार रात करीब पौने 12 बजे महिला उप निरीक्षक मिथलेश उपाध्याय, उप निरीक्षक रजत कुमार, विकास कुमार पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। पुलिस टीम सूचना पर पुराने यमुनापुल के समीप चेकिंग करने लगी। इस दौरान पुलिस टीम ने चेकिंग में बाइक सवार अजय निवासी धर्मलोक नगर, कोतवाली, राजा निवासी कठौती कुंआ, कोतवाली को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से महिला से छीने मोबाइल के कवर में रखे दो हजार रुपये में से बचे 13 सौ रुपये, आधार क...