महिला से मिलने गए युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा
रुद्रपुर, जून 7 -- काशीपुर। कुंडा थाना क्षेत्र के एक गांव में विवाहित महिला से मिलने पहुंचे युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर पीट दिया और पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार एक महिला थानाक्षेत्र में किराये पर रहती है। आरोप है कि एक शादीशुदा युवक के उससे कथित प्रेम संबंध हैं। रविवार तड़के करीब 4 बजे युवक महिला के घर पहुंचा। जहां ग्रामीणों ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। हंगामे के बाद युवक को पुलिस को सौंप दिया गया। मंडी चौकी में पूछताछ के दौरान युवक की पत्नी भी वहां पहुंच गई। जिससे विवाद और बढ़ गया। युवक अपनी पत्नी को तलाक देकर उक्त महिला से शादी करने की जिद पर अड़ा रहा। हालांकि कुछ घंटे बाद मामला शांत होने के बाद दोनों पक्ष बिना कार्रवाई के घर चले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.