महिला से मिलने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या कराने का आरोप
कुशीनगर, मई 31 -- कुशीनगर, हिन्दुस्तान टीम। कुशीनगर जिले के अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के बरडीहा गांव में शनिवार की देर रात एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक का शव गांव के बाहर स्थित मोबाइल टावर के पास मिला। सूचना मिलने पर परिजन उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों ने एक महिला पर युवक की हत्या कराने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। बरडीहा गांव निवासी संदीप यादव उम्र 24 वर्ष पुत्र शिवधर यादव शनिवार की रात घर से निकला था। देर रात गांव के कुछ लोगों ने उसे टावर के पास गंभीर हालत में पड़ा देखा और इसकी सूचना उसके परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजन युवक को तत्काल मेडिकल कॉलेज गोरखपुर ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया。
परिजनों के आरोप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.