महिला से मारपीट व मोबाइल तोड़ने के आरोप
गोरखपुर, जून 13 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के पोखरभिंडा गांव निवासी उषा देवी की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और मोबाइल फोन तोड़ने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता का आरोप है कि उनके सगे पट्टीदार खेत में लाठी-डंडा और खंती लेकर पहुंचे तथा उन्हें जमीन पर पटककर मारपीट की। इससे उनके कान, नाक और आंख में चोटें आईं। उन्होंने आरोप लगाया कि एक आरोपित ने उनका मोबाइल छीनकर जमीन पर पटक दिया, जिससे वह टूट गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- पुरानी रंजिश में महिला को पीटा, केस दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.