हरदोई, मार्च 16 -- सुरसा। थाना क्षेत्र के फरीदापुर मजरा खुदद्दी की एक महिला ने गांव के ही दो लोगों पर रास्ते में रोककर मारपीट करने, जातिसूचक गालियां देने और 14 हजार रुपये छीनने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दिनेश शुक्ला, सत्यपाल द्विवेदी व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि आरोपियों ने पुलिया के पास ऑटो रुकवाकर महिला से नगदी छीन ली। विरोध करने पर मारपीट की, जिससे महिला के हाथ में चोट आ गई। थानाध्यक्ष सुनील कुमार मिश्रा ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.