महिला से मारपीट व दुष्कर्म का प्रयास
देवघर, सितम्बर 6 -- जसीडीह प्रतिनिधि। जसीडीह थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में महिला से मारपीट और दुष्कर्म का प्रयास की शिकायत पर जसीडीह पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है। महिला ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और दुष्कर्म का प्रयास किया। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के कारणों और आरोपों की सत्यता को लेकर पुलिस संबंधित लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.