लखीसराय, मार्च 19 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। हलसी थाना क्षेत्र के संढा गांव में एक महिला के साथ मारपीट, जबरन घर में ले जाने तथा लूटपाट के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। हलसी थाना अध्यक्ष राजेश कुमार रंजन ने बताया संढा गांव निवासी पिंकी चौधरी ने थाने में आवेदन देकर आरोप लगाया था कि 24 फरवरी 2026 की शाम करीब सात बजे वह मुखिया लाल बहादुर के घर से लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में विनोद चौधरी ने गलत नीयत से उसके साथ मारपीट की और जबरन घर के अंदर ले जाकर हमला कर दिया। विरोध करने पर लोहे की रॉड से प्रहार किया, जिससे वह घायल हो गई। पीड़िता के अनुसार घटना के दौरान अभिषेक कुमार ने उसका मोबाइल छीन लिया तथा रीना देवी ने गले से सोने की चेन छीन ली। शोर सुनकर ग्रामीणों के पहुंचने पर उसकी जान बच सकी।...