फतेहपुर, मार्च 21 -- चौडगरा। कल्यानपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने गांव के ही महेश यादव, सुरेश यादव, हिमांशु यादव व अतुल पर मारपीट व छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं। महिला ने बताया कि आरोपियों ने उसके 11 वर्षीय पुत्र रौनक से 20 हजार रुपये ले लिए। विरोध करने पर आरोपियों ने घर में घुसकर मारपीट की और छेड़छाड़ करते हुए सोने का मंगलसूत्र छीन लिया। बीच-बचाव करने आए पति को भी ईंट-पत्थर से मारकर घायल कर दिया, जिससे उनकी पसली टूट गई। पुलिस में सुनवाई न होने पर कोर्ट का सहारा लिया। पुलिस कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कर जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...