महिला से मारपीट व घसीटने का वीडियो वायरल
मुजफ्फरपुर, जून 18 -- कांटी, हिन्दुस्तान संवाददाता। पानापुर करियात थाना क्षेत्र की एक महिला से मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में एक महिला को दो युवक घसीट रहे हैं। एक व्यक्ति के चिल्लाने की आवाज भी आ रही है। वीडियो गोदाई फुलकाहा टोले विश्वनाथपुर का बताया जा रहा है। हालांकि, हिन्दुस्तान वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।पीड़िता की ओर से पानापुर करियात थाना में तीन जून को दो पुरुष व एक महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। पीड़िता ने डायन कहकर प्रताड़ित करने व विरोध करने पर गाली-गलौज कर मारपीट व लूटपाट का आरोप लगाया था। इसमें वीरेंद्र साह, उसकी पत्नी रीता देवी व उसके पुत्र नीरज कुमार को नामजद किया था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.