गोंडा, अप्रैल 9 -- तरबगंज, संवाददाता। भूमि विवाद में महिला के घर पर चढ़कर जातिसूचक अपशब्द कहते हुए मारने पीटने के आरोप में पुलिस ने छह आरोपियों के विरुद्ध एससी-एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता मीना देवी पत्नी सूबेदार निवासी कटहा ने तहरीर में आरोप लगाया है कि वह अत्यन्त गरीब अनुसूचित जाति की महिला है। बीते रविवार को लगभग 10 बजे दोपहर पीड़िता मजदूरी करके अपने घर पर आराम कर रही थी। आरोप है कि उमेश सिंह पुत्र गिरजा सिंह, हिमांशु पुत्र त्रिलोकी सिह, आकाश पुत्र विजय बहादुर, हरिकेश पुत्र वंश बहादुर, ध्रुव सिंह पुत्र विनोद सिंह ग्राम कटहा कडरहन पुरवा थाना तरबगंज व विचित्र पाण्डेय पुत्र मणिकेसर पाण्डेय निवासी ढोढेपुर थाना तरबगंज एक राय होकर आये। उमेश सिंह ने जातिसूचक अपशब्दों का प्रयोग करके मारने को कहा। इतना सुनते ही...