काशीपुर, अप्रैल 15 -- अनुराग गंगोला, काशीपुर। एक महिला ने अपने पति और देवरों पर मारपीट व मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी है। भट्टा कॉलोनी निवासी रिंकी ने तहरीर देकर बताया कि उसका विवाह 10 वर्ष पूर्व सूरज पाल के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष उसका मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है। आरोप है कि 13 अप्रैल की रात करीब 8 बजे पति सूरजपाल ने अपने भाइयों अमरजीत, गुरजीत और श्यामी के साथ मिलकर उसे गालियां दीं और बुरी तरह पीटा। पीड़िता का आरोप है कि मारपीट के बाद चारों आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी, जिससे वह डरी हुई है। यह भी पढ़ें- विवाहिता से मारपीट कर धमकाया, मुकदमा पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.