संभल, मार्च 5 -- असमोली थाना क्षेत्र के गांव टांडा कोठी निवासी सुमन बुधवार की देर शाम को अपने घर में काम कर रही थी। तभी पति कपिल, जेठ पप्पू, देवर धीरज व ससुर महेन्द्र उपरोक्त मौके पर आये और घरेलू बात को लेकर गाली गलौच करने लगे। जब महिला ने विरोध किया तो उपरोक्त लोगों ने पीड़िता के साथ लाठी डंडो से मारपीट की और शोर शरावा सुनकर बीच बचाव करने आया पीड़िता का भाई गुमसानी निवासी दिवेश आया तो इसके साथ भी उपरोक्त लोगों ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।पीड़िता घायल अवस्था में थाने पहुंची और पति देवर जेठ ससुर के खिलाफ तहरीर दी तहरीर के आधार पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्रार्थमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.