रुद्रपुर, अप्रैल 24 -- सितारगंज। दो बच्चों की लड़ाई में उनके परिजन आपस में भिड़ गए। इस दौरान महिला से मारपीट के मामले में पुलिस ने एक बच्चे के माता-पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बलीनगर निवासी आमना ने गुरुवार को पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका नाती पड़ोसी के बच्चे के साथ खेल रहा था। तभी दोनों बच्चों में मारपीट हो गई। आरोप लगाया कि जब वह दोनों बच्चों में बीचबचाव करने गई तो पड़ोसी रशीद और उसकी पत्नी रिफा ने उससे बेल्ट और लात-घूंसों से मारपीट की। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...