प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 14 -- उदयपुर। महिला के साथ हुई मारपीट की घटना को लेकर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। उदयपुर थाना क्षेत्र के पूरे दत्तू नसीरपुर गांव की रामकली पत्नी रामप्रकाश कोरी ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा कि 12 मार्च की शाम करीब पांच बजे उसका चार वर्षीय नाती कार्तिक घर के पास खेल रहा था। आरोप है कि इसी बीच गांव के दीवाना पुत्र कमलेश कोरी ने उसे धक्का देकर गिरा दिया। उलाहना देने पर आरोपी, उसकी मां सुमन और सुनीता पत्नी राकेश कोरी ने उसे गाली देते हुए मारापीटा। आरोपियों ने बचाव में पहुंची आरती पत्नी दीपक, मीना पत्नी अनिल कोरी को भी मारापीटा व जानलेवा धमकी दी। जांच के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.