महिला से मारपीट में चार नामजद
नोएडा, मार्च 19 -- रबूपुरा। भीकनपुर गांव में महिला से मारपीट की गई। महिला तनु शर्मा ने पुलिस में शिकायत की। पीड़िता ने बताया कि वह मंगलवार दोपहर अपने भूखंड पर थी। इसी दौरान गांव के ही रहने वाले जितेश, लोकेश, नरेश और उसकी पत्नी आए और बिना किसी कारण के गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट की। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.