हरदोई, जून 26 -- मल्लावां। क्षेत्र के मोहब्बतपुर गांव निवासी मोहब्बतपुर निवासी अंजली ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि एक मई को दोपहर करीब 12 बजे गांव के ईशु, प्रमोद, रामदास और सर्वेश ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी, जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने लात-घूंसों और डंडों से उसकी पिटाई कर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले की विवेचना की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...