बगहा, जुलाई 18 -- मैनाटाड़। भंगहा थाना के धुमाटाड़ गांव में महिला के साथ मारपीट करने में आधा दर्जन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है। मामले में परमेश्वर दास की पत्नी सावित्री देवी के आवेदन पर परिमलचंद्र दास , मुकेश दास , किरण देवी , बिरू कुमार, रबिना कुमारी और बसंती देवी को नामजद किया गया है। आरोप है कि हिस्सा मांगने पर गाली-गलौज करते हुये मारपीट की गयी। थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...