देवघर, मार्च 21 -- जसीडीह प्रतिनिधि जसीडीह थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला के साथ मारपीट, दुर्व्यवहार मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष पेश कर दिया है। जबकि अन्य आरोपी अब भी फरार बताए जा रहे हैं। पीड़िता ने आरोप लगाया था कि दिघरिया गांव निवासी मरवारी यादव का मवेशी खेत में लगे गेहूं की फसल खा रहा था। जब मवेशी को भगाया, तो कई लोग वहां पहुंचे और गाली-ग्लौज करते हुए महिला के साथ दुर्व्यवहार किया। विरोध करने पर आरोपितों ने परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोप है कि उसी दौरान आरोपितों ने घर में पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी और फरार हो गए। घटना के बाद से सभी आरोपी छिपे थे। शुक्रवार को सूचना मिलने पर पुलिस ने छापेमारी कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश...