बहराइच, अप्रैल 3 -- बहराइच। रूपईडीहा थाने के आमापोखर के मजरे गुलाल गांव में 22 मार्च को सुबह नौ बजे इंटर लाकिंग के दौरान शाकरून पत्नी राहल अली से हमलावर कहासुनी करने लगे। विरोध पर घर में घुसकर मारपीट से शाकरून के सिर व शरीर में चोटे आ गई। घायल को थाने लाए जाने पर पुलिस ने मेडिकल को सीएचसी भेजा । इस मामले में दो सप्ताह बाद जाकिर, नानबाबू, चांद बाबू, रज्जब अली को नामजद कर मारपीट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...