गाज़ियाबाद, जून 18 -- -मसूरी थानाक्षेत्र में रहने वाली महिला ने सास-ससुर समेत छह लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया यह भी पढ़ें- महिला से मारपीट के बाद गला दबाकर हत्या का प्रयासघटना का विवरण गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। मसूरी थानाक्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने ससुराल पक्ष पर मारपीट, गला दबाकर हत्या का प्रयास और सोने की चेन लूटने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने थाने में शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। रफीकाबाद, डासना निवासी नसीम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 14 जून की रात उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे कम दहेज लाने का ताना देते हुए गाली-गलौज की। विरोध करने पर सास यासमीन, ससुर वाजिद, ननद इरम, समरीन, देवर रिहान और ननदोई राहत ने उसके साथ मारपीट की। पीड़िता के मुताबिक, आरोपियों ने उसे घर से बाहर गली तक ले जाकर पीटा और गला दबा...