प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 11 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके के नरायनपुर निवासी हरिओम की पत्नी रामकली ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें आरोप लगाया कि नौ मार्च की शाम करीब छह बजे गांव के राजेश, पत्नी विमलेश, शिवराज, पत्नी मौसमी ने उससे मारपीट की। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़िता मामले की शिकायत करने कोतवाली आ रही थी तो रास्ते में आरोपी अपने रिश्तेदार के साथ मिलकर फिर से मारपीट की। इसके साथ ही फर्जी मुकदमें में फंसाने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...