महिला से मारपीट के आरोप में पांच पर मुकदमा
आगरा, जून 29 -- घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट, गाली गलौज एवं अन्य आरोप में पांच के विरुद्ध मुकदमा दर्ज होगा। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आठ कन्हैया जी ने थानाध्यक्ष एत्मादुद्दौला को मुकदमा दर्ज कर विवेचना के आदेश दिए। वादी गीता निवासी इंद्रा नगर मोती महल ने अधिवक्ता अनिल अग्रवाल के माध्यम से अदालत में मुकदमा दर्ज कराने के बाबत प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। बताया कि 19 अप्रैल 26 की रात विपक्षी ने उसके घर के बाहर ई-रिक्शा से टक्कर मार दी। शिकायत करने पर विपक्षियों ने उसके घर में घुसकर हमला बोल दिया। पुलिस ने मेडिकल कराने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.